Tuesday, October 20th, 2026

जब तक मै जिंदा हूं, बंगाल में बीजेपी को आने नहीं दूंगी-ममता

मालदा
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (Paschim Bengal Chunav) से पहले प्रदेश में राजनीतिक दल लगातार रैलियां कर रहे हैं। मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने बुधवार को एक बार फिर बीजेपी पर जुबानी हमला बोला। मालदा में आयोजित रैली में ममता ने कहा कि बीजेपी को सत्‍ता में लाने का मतलब है कि दंगों को बढ़ावा देना। सभा में उपस्थित भीड़ से मुखातिब होते हुए उन्‍होंने कहा- 'अगर आप बंगाल में दंगे चाहते हैं तो बीजेपी को वोट दें।'

बीजेपी को चुनौती देते हुए ममता बनर्जी ने कहा- 'आप ममता को नहीं हरा सकते क्योंकि वह अकेली नहीं हैं। उसे लोगों का समर्थन हासिल है। जब तक मैं जिंदा हूं, मैं पश्चिम बंगाल में बीजेपी को आने नहीं दूंगी।' ममता ने कहा कि टीएमसी एक बार फिर बंगाल में बड़े बहुमत के वापस लौटेगी।

 

#ममता बनर्जी

Source : Agency

पाठको की राय